जिले की धौलपुर नगरपरिषद एवं बाडी व राजाखेडा नगरपालिकाओं में शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी किए तैनात | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिले की धौलपुर नगरपरिषद एवं बाडी व राजाखेडा नगरपालिकाओं में शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी किए तैनात | New India Times

धौलपुर जिले की तीनों नगर निकायों धौलपुर नगरपरिषद, बाडी एवं राजाखेडा नगरपालिकाओं में कल दिनांक 11 दिसंबर को कानून-व्यवस्था व मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि तीनों नगर निकायों में जिला पुलिस, आरएसी बटालियन धौलपुर, अजमेर, जयपुर व बूंदी जिलों से आये पुलिस जाप्ता एवं होमगार्ड के जवानों सहित कुल 1850 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनकी मॉनिटरिंग के लिए 11 पुलिस सुपरवाईजरी अधिकारी निगरानी करेंगे। राजाखेडा नगरपालिका में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा सीनियर सुपरवाईजरी अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे जो नगरपालिका राजाखेडा क्षेत्र में आचार संहिता का पालन कराते शांतिपूर्ण चुनाव निष्पादित करायेंगे। जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। धौलपुर, बाडी एवं राजाखेडा नगर निकायों के कुल 253 मतदान केंद्रों पर 2-2 पुलिसकर्मियों को नियोजित किया गया है जो मतदान दल के अभिन्न अंग के रुप में सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य करेंगे और मतदान बूथ पर उचित कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करायेंगे। धौलपुर नगरपरिषद एवं बाडी व राजाखेडा नगरपालिकाओं के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों तथा कुल 123 मतदान भवनों पर एक-एक पुलिस निरीक्षक/उप अधीक्षक/सहायक उप निरीक्षक एवं 04-04 हैड कानि./कानि. का सशस्त्र जाप्ता तैनात किया गया है, उक्त जाप्ता मतदान केंद्रों के अलावा आसपास की चुनाव सम्बन्धी गतिविधियों पर नजर रखते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करायेगा। तीनों नगर निकायों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करवाये जाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 33 पुलिस मोबाइल पार्टियों में 1-3 का जाप्ता लगाया गया है। पुलिस मोबाइल पार्टी मतदान केंद्रों से बाहर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी देखेंगे। इसके अलावा तीनों जगह 50-50 का पुलिसकर्मियों का जाब्ता रिजर्व रखा गया है। इसके साथ ही मतदान के पश्चात ईवीएम मशीनों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इसके साथ ही जिले की धौलपुर नगरपरिषद, बाडी एवं राजाखेडा नगरपालिकाओं में राज्य सरकार के आदेशानुसार Covid-19 के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराये जाने हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर 01-01 होमगार्ड स्वयं सेवकों का जाप्ता लगाया गया है, जो मतदान करने आने वाले मतदाताओं से कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिग एवं मास्क लगाये जाने की पालना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण मताधिकार का प्रयोग करने और कोई भी समस्या आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version