युवा शक्ति जाटव महासंघ ने मनाई बाबा साहब की पुण्यतिथि | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

युवा शक्ति जाटव महासंघ ने मनाई बाबा साहब की पुण्यतिथि | New India Times

युवा शक्ति जाटव महासंघ ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस 6 दिसंबर पर युवा शक्ति जाटव महासंघ धौलपुर ने प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी जिसमें सालिक राम, महाजीत कापुरा ने बाबा साहब के संघर्ष जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत देश के शोषित वर्ग के लिए जो संघर्ष किया तथा हम लोगों को हक और अधिकार बाबा साहब की मेहनत द्वारा रचित संविधान के द्वारा मिल रहा है इसी के साथ वक्ता ऋषि मौर्य ने कहां आज के युवा वर्ग को अपने पूर्वजों के त्याग दान और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए तथा उनकी प्रेरणा से हमें कार्य करते रहना चाहिए।
इसी क्रम में संबोधित करते हुए रविंद्र मौर्य कहा युवा साथियों को समाज सुधार के लिए समाज में पनप रही कुरीतियों को मिटाना चाहिए। अच्छे कार्यों के प्रति युवा सहयोग करता रहे आज बाबा साहब की पुण्यतिथि पर सारे देश में श्रद्धांजलि दी जा रही है इसी प्रकार आगे भी समाज सुधारक प्रेरणादायक महानायकओं की पुण्यतिथि तथा जन्म उत्सव मनाते रहना चाहिए बाबा साहब ने कहा था हम सब पहले और अंत में भारतीय हैं। देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें जातीय भेदभाव भूल कर एक साथ रहना चाहिए सभी भारतीयों के लिए बाबा साहब का संघर्ष जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण है इनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए पुण्यतिथि के मौके पर लोकसभा प्रत्याशी संजय जाटव सुरेंद्र दरियापुर जितेंद्र मौर्य भूपेंद्र सिंह शालिग्राम सागर मौर्य शिवा मौर्य अजय जोनवाल ऋषि मौर्य जोगेंद्र सिंह रविंद्र मौर्य सहित सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version