ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन कल, डॉ सुधांशु कुमार शुक्ला, वर्सा विश्वविद्यालय पोलैण्ड होंगे मुख्य वक्ता, कुलपति प्रो गौतम करेंगे अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी की अध्यक्षता | New India Times

अबरार अहमद खान, चित्रकूट/भोपाल (मप्र), NIT:

ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन कल, डॉ सुधांशु कुमार शुक्ला, वर्सा विश्वविद्यालय पोलैण्ड होंगे मुख्य वक्ता, कुलपति प्रो गौतम करेंगे अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी की अध्यक्षता | New India Times

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा कल दिनांक 4 दिसंबर को कला संकाय के हिंदी विभाग द्वारा “वैश्विक परिदृश्य में भारतीय संस्कृति साहित्य और समाज” विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेशचंद्र गौतम करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार के मुख्य वक्ता डॉ सुधांशु कुमार शुक्ला आई.सी.सी.आर फेलो वर्सा विश्वविद्यालय, पोलैण्ड होगें। विशिष्ट वक्ता के रूप में बीएल गौड़ वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नई दिल्ली और डॉ नीरज भारद्वाज पत्रकार नई दिल्ली अपना उद्बोधन देगे। डॉ कुसुम सिंह, विभागाध्यक्ष हिंदी, ग्रामोदय विश्वविद्यालय संगोष्ठी में विषय परिवर्तन करेंगी। प्रो योगेश कुमार सिंह निवर्तमान अधिष्ठाता कला संकाय, ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी के संयोजक डॉ ललित कुमार सिंह, प्राध्यापक हिंदी विभाग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन वेब प्लेटफॉर्म सिस्को वेबैक्स के माध्यम से किया जाएगा। इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के लाइजनिंग का कार्य शुभम राय त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version