जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मोहम्मदी के सभागार में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंजीकृत 34 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 7 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मोहम्मदी के सभागार में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंजीकृत 34 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 7 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण | New India Times

बुधवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील मोहम्मदी के सभागार में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक विजय ढुल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने जन शिकायतों की सुनवाई मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये गये, जिसमें 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 20, पुलिस के 04, विकास से सम्बन्धित 03, नगर पालिका के 02 एवं अन्य 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ अरविंद सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ० आर.पी. दीक्षित, डीसी मनरेगा राजनाथ भगत, डीडी कृषि डॉ० योगेश प्रताप सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी ओ.पी. अंजोत, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, डीपीआरओ मनोज यादव, एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला, सीओ मोहम्मदी अभय प्रताप मल्ल, तहसीलदार विकासधर दुबे सहित, बीडीओ मोहम्मदी महेंद्र प्रताप, बीडीओ पसगवां अमित सिंह सहित अन्य ज़िला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version