किसानों को सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति का समय पूर्वानुसार होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस (दीदी) का माना आभार | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

किसानों को सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति का समय पूर्वानुसार होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस (दीदी) का माना आभार | New India Times

किसानों को सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति का समय पूर्वानुसार करने हेतु मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने संबंधित अधिकारियों से पत्र दिनांक 26-11- 2020 के माध्यम से पत्राचार किया था, जिसके परिणास्वरूप सिंचाई हेतु समय पूर्वानुसार लागू कर दिया गया है। श्रीमती चिटनिस का क्षेत्र के किसानों ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

किसानों को सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति का समय पूर्वानुसार होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस (दीदी) का माना आभार | New India Times

सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति का समय पूर्वानुसार (ए और बी दो ग्रुप) कर दिया गया है। विद्युत आपूर्ति दो ग्रुप (ए और बी) के अनुसार की जाएगी। सिंचाई हेतु दो किश्तों में कुल 10 घण्टे विद्युत प्रदाय होगा एवं 15 दिन बाद इन ग्रुपों का समय आपस में बदल दिया जाता है जो कि किसानों की दृष्टि से बहुत ही सुविधाजनक है। अब इस वितरण प्रणाली एवं शीत ऋतु होने के कारण किसानों को सिंचाई करने में कोई भी कठिनाई नहीं होगी साथ ही मजदूरी भी अधिक नहीं लगेंगी।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि किसानों की कठिनाईयों को दृष्टिगत रखते हुए एवं पुराने एवं नये समय में सुक्ष्म अंतर को देखते हुए सिंचाई फीडरों का विद्युत आपूर्ति का समय पूर्वानुसार ही ( ए और बी दो ग्रुप) में कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version