ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) के द्वारा तेज़ी के साथ चलाया जा रहा है मास्क लगाओ महाअभियान | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) के द्वारा तेज़ी के साथ चलाया जा रहा है मास्क लगाओ महाअभियान | New India Times

मथुरा में पिछले 3 दिन से श्रद्धालुओं के द्वारा ब्रज में लगाई जा रही है परिक्रमा लोगों के द्वारा बहुत कम संख्या में मास्क लगाए जाने के बाद ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. प्रदेश के द्वारा मास्क लगाओ महाअभियान के अंतर्गत महोली रोड तिराहे पर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व वार्ड नं 66 की पार्षद श्वेता शर्मा के नेतृत्व में समिति द्वारा परिक्रमा दे रहे श्रद्धालुओं को 5000 मास्क, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में 4000 मास्क, मसानी तिराहे पर युवा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में 3000 मास्क लोगों को वितरित किए गए साथ ही सदा की तरह समिति के सदस्यों ने जन सेवा को ही परम धर्म समझते हुए, परिक्रमा दे रहे श्रद्धालुओं को ना सिर्फ मास्क वितरित किये अपितु उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) के द्वारा तेज़ी के साथ चलाया जा रहा है मास्क लगाओ महाअभियान | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा कि हमारी समिति का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ व सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करना है, जिसमें समिति का प्रत्येक सदस्य भर पूर सहयोग दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा है हमारी समिति लोगों को मास्क के प्रति हमेशा से ही जागरूक करते आई है और यह महाअभियान लगातार समय-समय पर चलता रहेगा जिससे लोगों कोरोना से बचाया जा सके।
इस अवसर पर समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, मधुकर यादव, श्याम शर्मा, दीपक वर्मा, हेमंत अग्रवाल अभियान में शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version