पुलिस ने टावर की बैटरी चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पुलिस ने टावर की बैटरी चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर का औद्योगिक क्षेत्र लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों को संचालित करने का अड्डा बना हुआ है। दिनांक 05 व 06 नवंबर 2020 की दरमियान रात्रि को भगोर स्थित एयरटेल कंपनी के टावर की 44 बेटरियाें को कुछ अज्ञात बदमाश चुरा ले गए थे।जिस पर थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 369/2020 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। दिनांक 16 व 17 नवंबर 2020 की दरमियान रात्रि को भी अगराल स्थित एयरटेल कंपनी के टावर की 22 बैटरियां कुछ अज्ञात बदमाश चुरा ले गए थे।

जिले व क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को देखते हुए पुलिस कप्तान झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा पुलिस गश्त बढ़ाने एवं टीम बनाकर आरोपियों के संबंध में गंभीरता से पतारसी करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 23 नवंबर 2020 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 8-9 लोग झाबुआ रोड गारिया नाला पुल के पास छुपकर डकैती की योजना बना रहे हैं।

थाना मेघनगर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़ी ही सूझबूझ से घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर तीन आरोपी घटनास्थल से फरार होना बताया है। उक्त घटना पर थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 345/ 2020 धारा 399, 402 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट काम मामला पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी।
उनके घर एवं ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी ! मुखबिर सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए एक आरोपी को खाल खांडवी से दिनांक 24 /11/ 2020 की देर शाम को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों से दोनों अपराधों में चोरी गई में 66 बैटरीया के 66 खोखे एवं उनमें लैंड (शीशे) को गला कर बनाई हुई 64 स्लेट को जप्त किया गया।

घटना का खुलासा आरोपियों से सघन पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी रात के समय बोलेरो एवं महिंद्रा मैक्स वाहनों को मोबाइल टावर के आसपास ले जाकर खड़ी कर देते थे एवं रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मोबाइल टावर में लगी बेटरीयों को चुराकर वाहनों में भरकर रफूचक्कर हो जाते थे।

चुराई गई बैटरियों को आरोपी कबाड़ा (भंगार) वाले को बेच देते व कबाड़ी (भंगार) वाला उन बैटरियों को मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र (पडवाल इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के मालिक को बेच देता था। फैक्ट्री मालिक बैटरियों के खोखे को निकालकर उसमें लेड (शिशे) को गला देता आरोपियों से चोरी की बैटरियां खरीदने के आरोप में कबाड़ी (भंगार) वाला बिलाल पिता हाजी मोहम्मद सईद निवासी मेघनगर एवं पडवाल इंडस्ट्रीज के फैक्ट्री मालिक दिव्यांक पिता रमेश चंद्र पंचाल निवासी दाहोद एवं कर्मचारी सुरेश पिता चिमकोना निवासी मुरवाल थाना बबेर जिला बांद्रा उत्तर प्रदेश को आरोपी बनाया गया है।

जप्त की गई सामग्री

( 1 ) एक महिंद्रा मैक्स जीप क्रमांक एम. पी 09 1224 कीमत 3 लाख रुपये।
( 2 ) एक बोलेरो जीप क्रमांक एम,पी 09 बी,सी-2600 किमत 5 लाख रुपये।
( 3 ) एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस।
( 4 ) एक धारदार तलवार एक लठ दो लोहे की रॉड एक फालिया।

पूरी घटनाओं का खुलासा करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद सिंह वास्कले के नेतृत्व में एसडीओपी थांदला श्री मनोहर गवली, थाना प्रभारी मेघनगर हीरालाल मालीवाड, सउनि कन्हैया लाल, सउनि आनंदीलाल, सउनि वेस्ता, सउनि राजेंद्र, बल्लू, महेश, प्रआर 373 मुकेश, प्रआर, सुनिल, आर, 461 मनीष, 605 मनीराम, 391 जामसिह, 614 पवन, 555 सुरेश, 48 अनिल, 553 हालुसिह, 427 राजेंद्र, 164 वेरसिह, आर, 98 मंगलेश, 552 महेश, 573 संदीप, आर, 225 राकेश आदि का सराहानिय सहयोग रहा। उक्त टीम को पुलिस कप्तान द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version