हरिजन परिवार के साथ मारपीट एवं आगजनी करने वाले आरोपियों को गोंदन पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

हरिजन परिवार के साथ मारपीट एवं आगजनी करने वाले आरोपियों को गोंदन पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार | New India Times

गोंदन पुलिस ने दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देश एवं भांडेर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रमेश जाट ने ग्राम चरराई में अनुसूचित जाति परिवार के साथ मारपीट एवं आगजनी करने वाले एवं समाज में दहशत का माहौल बनाने वाले मुख्य आरोपी कल्लू यादव, पवन यादव, अंशुल यादव निवासी चरराई राजाराम यादव निवासी काशीपुर को तीन अवैध देसी कट्टा के साथ 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि शनिवार को फरियादी बनवाली दोहरे द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया था कि पुरानी रंजिश के चलते मेरे लड़कों संजीव एवं मैथिली के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने एवं पेट्रोल डालकर मकान में आग लगाई थी और फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। एसपी के निर्देश पर 3 टीमें बनाकर मामले को गंभीरता से लेते हुए गोंदन पुलिस ने दुरसडा जोरा उन्नाव क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में एसडीओपी मोहित यादव, थाना प्रभारी गोंदन रमेश जाट, ईएसआई शिवदयाल भार्गव, आरक्षक संतोष, संदीप आनंद पालिया, दिनेश, पावन की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version