स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा बाड़े पर स्काउट एण्ड गाइड परिसर में बनाए गए डिजिटल म्यूजियम का ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया निरीक्षण | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा बाड़े पर स्काउट एण्ड गाइड परिसर में बनाए गए डिजिटल म्यूजियम का ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया निरीक्षण | New India Times

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा बाड़े पर स्काउट एण्ड गाइड परिसर में बनाए गए डिजिटल म्यूजियम का रविवार को देर शाम कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने संग्रहालय में बनाई गई विभिन्न 16 गैलरियों का मुआयना किया। उन्होंने इस अवसर पर निर्देश दिए कि संग्रहालय में आने वाले सैलानियों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए। खासकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसी सावधानियों का अनिवार्य रूप से पालन करवाया जाए। इस मौके पर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा बाड़े पर स्काउट एण्ड गाइड परिसर में बनाए गए डिजिटल म्यूजियम का ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान कहा संग्रहालय में ग्वालियर की प्राचीन कलाओं को जीवित करने के लिये शहर के कलाकारों को भी भागीदार बनाया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संग्रहालय के बाद बाड़े पर स्थित टाउन हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि टाउन हॉल में विभिन्न तरह के काँसर्ट आयोजित कराए जाएं। इसके लिये विधिवत किसी कंपनी या संस्था को अधिकृत कर 365 दिन का प्लान बनवाएँ, जिससे शहर की आम जनता ज्यादा से ज्यादा जुड सके। साथ ही शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सांस्कृति कार्यक्रम देखने को मिल सकें।
इस मौके पर स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने संग्रहालय की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि टाउन हॉल बनकर तैयार है और जल्द ही इसे आम जनता के लिये खोल दिया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version