अधिकांश ग्राम पंचायत के गांवों फलियों में 31 लाख रूपये के अधिक की लागत से स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर का विधायक पटेल ने ग्रामीणों से करवाया लोकार्पण | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अधिकांश ग्राम पंचायत के गांवों फलियों में 31 लाख रूपये के अधिक की लागत से स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर का विधायक पटेल ने ग्रामीणों से करवाया लोकार्पण | New India Times

क्षेत्र के विभिन्न गांवों के फलियों में आज भी पर्याप्त वोल्टेज के साथ ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है जिसके कारण ग्रामीणों को सिंचाई सहित घरेलु कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेरा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हर घर में आदिवासी ग्रामीणों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली मिले जिससे उनका जीवन खुशहाल हो सके। इसके लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं। ये बात विधायक मुकेश पटेल ने नानपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 31 लाख रूपए से अधिक की लागत से स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण ग्रामीणों से करवाने के दौरान कही। इस दौरान कांग्रेस नेता कैलाश चौहान, विक्रम भाई, प्रकाश, दिलीप पटेल, बापूसिंह, मनीष जैन, सिराज भाई सहित कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद थे।
विधायक पटेल ने ग्राम मयाला, कोदला, नानपुर, फाटा सहित अन्य गांवों में विधायक निधी, अजजा बस्ती विकास और जनभागीदारी से 31 लाख 13 हजार रूपए की लागत से स्थापित विद्युत डीपी के शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। यदि भाजपा नेताओं के दबाव में अधिकारी जनता के लिए किए जाने वाले विकास कार्यों में रोड़ा अटकाएंगे तो हम जनता के हित में जनता के साथ सड़क पर उतरकर आवाज उठाएंगे। कोई भी विकास कार्यों को अवरूद्ध करने का प्रयास करेगा तो जनता करारा जवाब देगी।

बुजुर्गो का किया सम्मान, छाया उत्साह

इस दौरान विधायक पटेल ने इन गांवों में बुजुर्गों को पुष्पमाला पहनाकर शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इन गांवों के विभिन्न फलियों में पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली मिलने की खबर सुनते ही ग्रामीणों में उत्साह छा गया। इस दौरान विधायक पटेल ने ग्रामीणों से पेंशन, राशन सहित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version