डूंगरिया में नहीं हो रहा है कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन के नियमों का पालन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया में नहीं हो रहा है कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन के नियमों का पालन | New India Times

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा डूंगरिया में आज बैंक समय से बैंक में नियमों का उल्लंघन करते देखा गया। डूंगरिया क्षेत्र में एकमात्र सेंट्रल बैंक ऑफ शाखा डूंगरिया बैंक संचालित है बैंक में पूर्व में सिक्योरिटी व्यवस्था थी किंतु कई समय से यह व्यवस्था बंद कर दी गई है जिससे अक्सर बैंक में असुविधा बनी रहती है। इस संबंध में पंचायत से लेकर ग्रामीणों ने अनेकों बार बैंक महाप्रबंधक मुंबई को सूचित किया किंतु व्यवस्था आज तक नहीं बन पाई। देश में इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप प्रारंभ है और पुनः यह प्रकोप और अधिक बढ़ रहा है इसे देखते हुए शासन की ओर से और इसके बचाव के लिए मास्क चेहरे पर लगाना अनिवार्य है, दूरी बनाकर रहना यह भी आवश्यक है। हम बचेंगे तो दूसरा बचेगा यह हमारी भी जवाबदारी बनती है लेकिन डूंगरिया सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा डूंगरिया में 90 प्रतिशत लोगों को इन नियमों का उल्लंघन करते देखा गया। नियम में लापरवाही खुद की जान तो लेगी लेकिन दूसरों को भी नुकसान पहुंचेगा। क्षेत्र के प्रशासन अधिकारियों से अनुरोध है की बैंक प्रबंधन को सख्त आदेश देकर सुरक्षा प्रहरी की व्यवस्था बनाई जाए और समय को देखते हुए घातक बीमारी के बचाव के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए जिससे हम सुरक्षित देश सुरक्षित और दूसरे सुरक्षित यह व्यवस्था बनानी होगी लापरवाही ने ना जाने कितने निर्दोष लोग इस महामारी की भेंट चढ़ चुके हैं और चढ़ रहे हैं सावधान सतर्क रहने की आवश्यकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version