शराब के लिए पैसे नहीं दिये तो बेटे ने मां पर किए 17 गंभीर वार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शराब के लिए पैसे नहीं दिये तो बेटे ने मां पर किए 17 गंभीर वार | New India Times

एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर जानलेवा हमला कर दिया, युवक ने शराब पीने के लिए रुपए ना देने पर अपनी मां को धारदार दराती के जरिए मुंह जबड़े कमर पेट और हाथ सहित पूरे शरीर पर गहरे घाव कर दिए जिसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को बमुश्किल अस्पताल पहुंचाया जहां घायल मां का इलाज जारी है, वहीं आरोपी बेटा फरार हो गया है।
दरअसल उपनगर ग्वालियर स्थित राय कॉलोनी में रहने वाली मुन्नी देवी किरार अपने 32 वर्षीय बेटे ब्रजकिशोर के साथ रहती हैं। उनका बेटा अत्यधिक शराब का सेवन करता है और अक्सर मां के साथ मारपीट किया करता है।

कल आरोपी बेटा नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी 62 वर्षीय मां से शराब के लिए 500 रुपये मांगे तो शराब के लिए मां द्वारा पैसे देने से इन्कार करना उसे नागवार गुजरा और उसने धारदार दराती के जरिए अपनी मां पर मुंह, जबड़े, कमर, पेट, हाथ सहित 17 जगह वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version