भोपाल में फुटपाथों पर ज़िंदगी गुज़ार रहे गरीबों में कम्बल वितरण कर जमीअत उलमा की टीम ने सर्दी से बचाने के लिए किया प्रयास | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में फुटपाथों पर ज़िंदगी गुज़ार रहे गरीबों में कम्बल वितरण कर जमीअत उलमा की टीम ने सर्दी से बचाने के लिए किया प्रयास | New India Times

भोपाल में फुटपाथों पर ज़िंदगी गुज़ार रहे गरीबों में कम्बल वितरण कर जमीअत उलमा की टीम ने सर्दी से बचाने के लिए प्रयास किया है। जमीअत उलमा मध्य प्रदेश की टीम ने सर्दी के मौसम में ऐसे लोगों की मदद के लिये अपील की है जिनके पास न तो ओढ़ने के लिए कम्बल होता है और न ही पहनने के लिए गर्म कपड़े।

सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं। उन्हें तलाश रहती है किसी ऐसे मसीहा की जो आकर उनको ठंड से बचा सके ताकि ठिठुरते हुए रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते रहते हैं हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो गरीबों की पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कंबल आदि का वितरण कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने बताया कि अब सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है जो जल्द ही गति पकड़ेगा ऐसे ह्ज़ारो परिवार सड़कों और फुटपाथों पर अपने मासूमों के साथ ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं जिनको हमे ध्यान में रखना चाहिए जमीअत की टीम हमेशा इन समाज सेवा के कार्यों में आगे से रहती है और अब फिर जमीअत उलमा की टीम मोहम्मद कलीम एडवोकेट महा सचिव जमीअत उलमा मध्यप्रदेश, हाजी मोहम्मद इमरान, मुफ़्ती मोहम्मद राफे, मोहम्मद यासिर, आदि ने सर्दियों में ग़रीब ज़रूरत मंदो में कम्बल और 1 वर्ष से लेकर बच्चोंऔर बड़ो में स्वेटर आदि सर्दी से बचाने के लिए प्रयाप्त कपड़े बाटने का निश्चय किया है जिसमे अब तक एक हज़ार कम्बल एवं स्वेटर वितरण किए जा चुके हैं । हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि इस बार और ग़रीबो की स्थिति पूण रूप से लॉक डाउन और कॅरोना काल से खराब हो चुकी है ऐसे में इन ग़रीबो के पास सही से भोजन और परिवार के पालन पोषण की व्यवस्था नही है तो ये निर्धन सर्दी से बचने के इंतेज़ाम कैसे कर सकते हैं ।जिसके लिए सामाजिक संस्थाओं को पहल करनी चाहिए सर्व प्रथम जमीअत उलमा मध्यप्रदेश की टीम ने अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब के मार्ग दर्शन में ग़रीबो में स्वेटर कम्बल आदि बाटने का प्रयास शुरू कर दिए हैं और ज़रुरत मंदो को स्वयं फुटपाथों पर ज़िंदगी गुज़ार रहे ग़रीबो तक पोहचाने के प्रयास जारी है इस मौके पर हाजी मोहम्मद इमरान ने आम जन से भी अपील की है कि वो जमीअत के इस प्रयास से जुड़ कर ग़रीबो की सर्दियों में मदद के लिए आगे आए और जमीअत की टीम को योगदान दे ताकि ज़्यदा से ज़्यदा ग़रीबो को सर्दियों से बचने के कम्बल और स्वेटर बाटे जा सके आप जमीअत की टीम को स्वयं ये चीज़े प्रदान कर सकते हैं कोशिश ये की जाए कि कॅरोना काल को देखते हुए नए स्वेटर और कम्बल ही प्रदान करें ताकि ज़्यदा से ज़्यदा ग़रीबो को मदद दी जा सके या जमीअत की टीम के नंबर पर सम्पर्क कर योगदान दें 9893709936, और सर्दियों में गरीबों का सहारा बनें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version