कोविड 19 जनजागरुकता अभियान के तहत रैली निकाल कर एसडीएम देवरी ने लोगों से की माक्स लगाने व दूरी बनाए रखने की अपील | New India Times

त्रिवेंद्र जाट/संजय गुप्ता, सागर (मप्र), NIT:

कोविड 19 जनजागरुकता अभियान के तहत रैली निकाल कर एसडीएम देवरी ने लोगों से की माक्स लगाने व दूरी बनाए रखने की अपील | New India Times

देवरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर के पटेल के निर्देशन पर विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से नगर के मुख्य मार्ग से होकर कोविड-19 जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई। रैली के दौरान समस्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जागरूकता अभियान में शामिल हुए। रैली के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर के पटेल द्वारा नगर के दुकानदारों एवं आम लोगों से अपील की गई कि सभी माक्स लगाएं एवं 2 गज की दूरी बनाए रखें। दुकानदारों से अपील की गई कि बिना माक्स के किसी भी व्यक्ति को सामान ना दें सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कोरोना वायरस कहर को देखते हुए अब सावधानी ही उपाय है। नगर पालिका मुख्य अधिकारी निशांत श्रीवास्तव द्वारा लोगों को माक्स वितरित किए गए और कहा गया कि माक्स लगाएं और कोरोना वायरस से बचाव करें।

कोविड 19 जनजागरुकता अभियान के तहत रैली निकाल कर एसडीएम देवरी ने लोगों से की माक्स लगाने व दूरी बनाए रखने की अपील | New India Times

सीएमओ निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा आज माक्स वितरित किए गए हैं और सभी दुकानदारों से अपील की गई है इसके बावजूद अब जो भी लोग बिना माक्स के पाए जाएंगे उन पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। जागरुकता अभियान में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कु पूजा शर्मा, थाना प्रभारी प्रशांत सेन, सीईओ हेमेंद्र गोविल, नायब तहसीलदार चतुर्वेदी, बीएसी अरुण दुबे, मुकेश नामदेव, कांग्रेस अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, पटवारी रशीद खान, सुनील कुमार सोनी, संदीप पाठक आदि शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version