आज रात्रि 8:00 बजे आयजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे का संचालन करेंगे प्रख्यात शायर एवं संचालक बुरहानपुर के डॉ जलील बुरहानपुरी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आज रात्रि 8:00 बजे आयजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे का संचालन करेंगे प्रख्यात शायर एवं संचालक बुरहानपुर के डॉ जलील बुरहानपुरी | New India Times

अमरोहा फाउंडेशन के संरक्षक और भारत के प्रसिद्ध शायर एजाज अंसारी दिल्ली और अध्यक्ष एस फरमान हैदर ने बताया कि अमरोहा फाउंडेशन की साहित्यिक गतिविधियों के तहत आज 22 नवंबर 2020, रविवार को रात्रि 8:00 बजे से एक अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे का आयोजन ग़ालिब माजिदी (यूके) की अध्यक्षता में किया गया है। इसका सीधा प्रसारण चैनल TRUE पर किया जाएगा। इस मुशायरे का उद्घाटन तज़इन राज़ पाकिस्तान करेंगी, जब कि मुख्य अतिथि की हैसियत से नग़माना कंवल (यूके) और प्रतिष्ठित अतिथि के रूप में साबिर अली (बांग्लादेश) शरीक होंगे। संस्था के सदस्य और पदाधिकारियों ने इस अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे के संचालन की जिम्मेदारी बुरहानपुर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर और मंच संचालक डॉक्टर जलील बुरहानपुरी को सौंपी है। इस मुशायरे में शादाब उल्फत (दुबई), राजकुमार अंजुम (झांसी), अशोक मिजाज़ बद्र (सागर), अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) और मोहतरमा तरन्नुम नाज़ अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने रसिक श्रोताओं को आनंदित करेंगे। एजाज़ अंसारी दिल्ली और एस फरमान हैदर ने समस्त रसिक श्रोताओं से फेसबुक के माध्यम से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की और कार्यक्रम से लाभान्वित होने की विनम्र अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version