'मिलावट से मुक्ति अभियान' के लिए अनुभाग स्तर पर दल गठित | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

'मिलावट से मुक्ति अभियान' के लिए अनुभाग स्तर पर दल गठित | New India Times

मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाद्य पदार्थो में होने वाली मिलावट के विरूद्ध मिलावट से मुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत मिलावट खाद्य पदार्थो के निर्माता/विक्रेताओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री संजय कुमार द्वारा आदेश जारी कर अनुभाग स्तर पर दलों का गठन किया गया है।
जारी आदेश अनुसार अनुभाग स्तर पर गठित दल में अनुभाग दतिया के लिए एसडीएम दतिया श्री अशोक सिंह चैहान दल प्रभारी, कनिष्ठत आपूर्ति अधिकारी दतिया श्री राजेश जाटव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश निम और थाना प्रभारी संबंधित क्षेत्र सदस्य के रूप में रहेंगे। अनुभाग सेवढ़ा के लिए एसडीएम सेवढ़ा श्री अनुराग निगवाल दल प्रभारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सेवढ़ा श्रीमती दीपाली सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश निम और थाना प्रभारी संबंधित क्षेत्र सदस्य के रूप में रहेंगे। अनुभाग भाण्ड़ेर के लिए एसडीएम भाण्ड़ेर श्री अरविन्द माहौर दल प्रभारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी भाण्ड़ेर श्री पीएन कोरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश निम और थाना प्रभारी संबंधित क्षेत्र सदस्य के रूप में रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version