छठ का समापन उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

छठ का समापन उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न | New India Times

चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास 1 अणे मार्ग में उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

इसके अलावा बिहार के गंगा तटों के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों ने अपने घरों और आस-पास कृत्रिम तालाबों का निर्माण कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिये। प्रकृति को समर्पित महापर्व को लेकर विभिन्न गंगा तटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

विभिन्न गंगा तटों पर एसडीआरएफ की टीम किसी अनहोनी की आशंका से निपटने को तैनात दिखी। इस तरह शुद्धता, स्वच्छता और प्रकृति को समर्पित लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन पूरे प्रदेश में उत्साह के माहौल में हो संपन्न गया।

आइए हम आपको दिखाते हैं आस्था के महापर्व की कुछ झलकियां..

छठ का समापन उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न | New India Times

बिहार के भागलपुर के सीनियर एसपी आशीष भारती पूरी सुरक्षा व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर रहे थें।

नवगछिया में एसपी ने घाटों का निरीक्षण की।

कहलगांव में उत्तरवाहिनी गंगा किनारे एसडीओ सुजय कुमार सिंह, डीएसपी रेशु कृष्णा, एएसपी भारत, बी डी ओ बी के सौरभ ने घाटों का निरीक्षण नाव से किये।

छठ का समापन उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न | New India Times

नवनिर्वाचित पवन कुमार यादव ने नाव से लोगों का अभिवादन किया। इस अवसर पर गौतम चौधरी, पवन कुमार चौधरी, बद्री मंडल, विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

मुखिया सुनील पासवान ने कहलगांव प्रखंड के श्यामपुर पंचायत में छठ व्रतियों को लिये पोखर बनवाये।

कहलगांव में नगर पंचायत की ओर से पार्षद रमेश सहनी, पार्षद पति संतोष गुप्ता, अखिलेश कुमार वर्मा, दिलीप गुप्ता, प्रवीण कुमार राणा, मनोज कुमार झा सहित कई लोग थे। इसके अलावा युवक-युवती एवं बच्चों ने खूब मस्ती की एवं सेल्फी फोटो लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version