सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर ठंड के मौसम में देर रात घर से अचानक थानों के औचक निरीक्षण के लिए हुसैनगंज और हजरतगंज थाने पहुंच गए। हज़रतगंज व हुसैनगंज थाने का औचक निरीक्षण कर परिसर की साफ सफाई, महिला हेल्प डेस्क, शिकायती प्रार्थना पत्र, विवेचना व न्यायालय से सम्बंधित आदेशों के सम्बंध में समीक्षा करते हुए और बेहतर पुलिसिंग करने के उन्होंने दिशा निर्देशदिए। श्री डी0के0 ठाकुर द्वारा हज़रतगंज व हुसैनगंज थानों के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य रजिस्टरों को गहनता से चेक करते हुए तमाम अभिलेखों के साथ ही साफ सफाई, महिला हेल्प डेस्क, शिकायती प्रर्थना पत्र, विवेचना व न्यायालय से सम्बंधित आदेशों के सम्बंध में समीक्षा करते हुए पुलिस व्यवस्था को और ज़्यादा चुस्त दुरुस्त बनाने के निर्देश देते हुए महिला सुरक्षा/महिला सशक्तिकरण के लिए थानों में स्थापित की गई महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पुलिस थाने पर रखे प्रमुख थाना अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, मालखाना, त्यौहार रजिस्टर सहित को गहनता से चेक करते हुए उनके रखरखाव के लिए कड़े दिशा निर्देश दिये साथ ही थाने की उच्च कोटि व बेहतर साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी दिशा निर्देश दिये। पुलिस कमिश्नर ने थाने के बाहर साफ सफाई, बैरिकों की साफ सफाई व कूड़ा दान रखने के लिए भी आदेश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुनवाई, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन पर विशेष जोर देते देते हुए निर्देशित किया गया। थाने पर रखे अभिलेखों में सुधार के लिए भी निर्देशित किया।
पुलिस कमिश्नर ने थाने पर रखे अभिलेखों का अपराध नियंत्रण में कैसे प्रयोग होना है इसके लिए संबंधित को कड़े निर्देश दिये। अवैध शराब बेचने व बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि न्यायालय की आदेशिकाओं (कोर्ट प्रोसेस) रिमांड व जमानत रजिस्टर को अपडेट करते हुए, S.R केस /गैंग रजिस्टर में पंजीकृत अपराधियों की क्रिया-कलापों को जांचकर कार्यवाही करना सुनिश्चित समय से सुनिश्चित की आए।
उन्होंने थाना परिसर में रखे हुए समस्त अभिलेखों की बाइंडिंग कराकर रखने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने महिलाओं एवं बालकों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना कर्मियों को पूर्ण संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। श्री ठाकुर द्वारा थाना कार्यालय के कार्य वितरण को भी चेक किया गया एवं कार्य वितरण के आधार पर उनके अभिलेखों को थाना प्रभारी द्वारा समय-समय पर किए जाने के लिए प्रभारी को निर्देशित किया। औचक निरक्षण समीक्षा के दौरान डीसीपी सेंट्रल थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ रहे मौजूद। आपको बता दें कि चार्ज सम्भालने के दूसरे ही दिन बंथरा थाने का औचक निरीक्षण किया गया था साथ ही पुलिस कमिश्नर ज़हरीली शराब से प्रभावित बंथरा के रसूलपुर गांव भी पहुंचे थे। पुलिस कमिश्नर ने चौबीस घण्टों के अंदर तीन थानों का औचक निरीक्षण कर ये संकेत दे दिया है कि वह लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं और लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को पहले ही सचेत कर जनहित की पुलिस को बढ़ावा देंगे।
