ग्वालियर में सफाई व्यवस्था चरमराई ताे कलेक्टर खुद सड़काें पर निकले, निगम अफसराें काे दिए निर्देश | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में सफाई व्यवस्था चरमराई ताे कलेक्टर खुद सड़काें पर निकले, निगम अफसराें काे दिए निर्देश | New India Times

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि सफाई व्यवस्था में कोई भी कोताही ना बरतें एवं अभियान चलाकर सभी वार्डों में बेहतर सफाई करें जिससे आमजनों को परेशानी ना हो और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की जा सके। शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था में लगातार किरकिरी के बाद अब कलेक्टर खुद सड़कों पर निकले हैं।

ग्वालियर में सफाई व्यवस्था चरमराई ताे कलेक्टर खुद सड़काें पर निकले, निगम अफसराें काे दिए निर्देश | New India Times

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने साईं बाबा मंदिर के पास, जीडीए के पास स्थित रवि नगर द्वारकापुरी आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम अपने सभी संसाधन लगाकर शहर के सभी वार्डों में अभियान चलाएं और बेहतर सफाई व्यवस्था शहरवासियों को दें। इसके साथ ही शहर के नागरिकों से भी आग्रह किया कि सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में लगे जो वाहन खराब है, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए आैर डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए जिला स्तर के अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं, जो कि सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगी। इसके साथ ही विभिन्न संक्रामक बीमारियों डेंगू चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए भी आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा कि वह सडक पर कचरा ना फेंके और पानी इकट्ठा ना होने दें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रदीप तोमर, उपायुक्त हसीन अख्तर, क्लस्टर ऑफिसर महेंद्र अग्रवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version