स्व० इंदिरा गांधी जी के जन्मदिन पर विधायक सुनील उईके ने दी ओपन जिम की सौगात | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्व० इंदिरा गांधी जी के जन्मदिन पर विधायक सुनील उईके ने दी ओपन जिम की सौगात | New India Times

देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व०श्रीमति इंदिरा गाँधी जी का जन्मदिन हर्षोउल्लाष से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुनील उइके ने नगर पालिका अध्यक्ष व ब्लाक काँग्रेस कमेटी के साथ मिलकर नव निर्मित इंदिरा चौक पर स्व०श्रीमति इंदिरा गाँधी जी को पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तदोपरान्त सैंकड़ों गरीब जनों को कंम्बल वितरित किए गये, वहीं आम जनमानस स्वास्थ्य रहे इसका ध्यान रखते हुए ओपन जिम का लोकार्पण किया गया जिसमें बच्चे, जवान, महिला, पुरुष को व्यायाम करने का उत्कृष्ट उपकरणों से लाभ मिल पाएगा। इन तमाम कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक सुनील उइके, नगर पालिक अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, ब्लाक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, छोटू पाठक, कमल मदान, अम्मीलाल विशकर्मा, राजू सौलंकी, नींटू गाँधी, लखन पंडोले, राजू गांधी, गोल्डी गांधी, शंकर दौन्डे, ओ.पी. सोनी, न०पा० उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version