बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास से सेवा दल ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का जन्मदिन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास से सेवा दल ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का जन्मदिन | New India Times

नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व पूरे शहर में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसको लेकर कांग्रेस सेवादल जुन्नारदेव ने भी जन्मदिन के शुभ अवसर पर शहर के श्री राम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर दीर्घायु की कामना की साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों को फल वितरण किया गया। सेवा दल अध्यक्ष घनश्याम बरखाने ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष कमलनाथ जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है एवं कई बड़े आयोजन किए जाते हैं परंतु इस वर्ष कोरोना काल के कारण बड़े व सामूहिक प्रोग्राम नहीं किए जा रहे हैं। कमलनाथ जी की दीर्घायु के लिए हनुमान चालीसा पाठ शहर में कई जगह किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष घनश्याम बरखा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, उस्मान, राजेंद्र सूर्यवंशी, उपेंद्र शर्मा, सिद्धकी, अभी रगड़े विकास डेहरिया सुनील मोहबे, महिला अध्यक्ष सनिया कहार एवं उनकी पुरी टीम मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version