तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
रायसेन जिला के सिलवानी थाने के ग्राम सलैया में विगत रात जादू टोना के शक में एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। टीआई आर. डी. शर्मा ने मीडिया को बताया कि ग्राम सलैया में श्रीमती उल्फ़त बी पति सद्दे खाँ उम्र 65 साल निवासी सलैया अपने मकान के बाहर आँगन में सो रही थी कि आरोपी मानसिंह पिता मूलचंद उर्फ़ मल्लू जाति रैकवार भोई उम्र 28 साल निवासी सलैया ने 27 मई की रात्रि 11 बजे महिला की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी । घटना को मृतिका की पुत्रवधु हमीदन बी ने मारते एवं भागते हुये देखा और पुलिस को सुचना दी। सुचना पर एसडीओपी श्रीमति बबीता बामनिया ने रात्रि में घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया । आरोपी मानसिंह की चाची की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी । आरोपी को शक था की मृतिका के जादू टोने के कारण उसकी चाची की मौत हुई है।
रविवार की सुबह मृतिका का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी में पी एम किया गया । लाश को परिजनों को सौप दिया गया । पुलिस ने भादवि कि धारा 302 का प्रकरण कायम कर आरोपी मानसिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है ।
