राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बोला यूपी बना बेटियों के लिए कब्रगाह | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बोला यूपी बना बेटियों के लिए कब्रगाह | New India Times

जिले के चौधरी प्रसाद कृषक महाविद्यालय रुद्रपुर बरियावन में मंगलवार को पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए कब्रगाह बन चुका है, यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। केवल योगी सरकार अपने निकम्मेपन को छुपाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। जब मुख्यमंत्री के गृह जनपद में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आती है तो इसमें सरकार किस हद तक बेटी सुरक्षा की बात करती है प्रदेश की जनता जान चुकी है।
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर बीते दो साल से जबरदस्त लूट हो रही है। जांच रिपोर्ट ने सिद्ध कर दिया है कि 30% परसेंट ज्यादा बिजली चार्ज से अधिक वसूला जा रहा है। उन्होंने योगी सरकार द्वारा अभियान चला कर बिजली बिल का भुगतान न करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराये जाने का विरोध करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलायेगी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किसानों को लेकर भी बातें कहीं, किसानों के साथ अन्याय और जबरन लूट हो रहा है, धान की फसल धान ₹900 कुंतल बिक रही है, किसान की लागत तक नहीं निकल पा रही है। आप सांसद ने कहा कि यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट के मामले में एक रिपोर्ट भी आयी पर उसको दबा दिया गया। इस रिपोर्ट में उजागर हुआ की उपभोक्ताओं से 30 प्रतिशत ज्यादा भुगतान लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की बल्कि हर 6 महीने में एक बार बिजली का बिल बढ़ा देते हैं। अब जो पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के साथ लूट हुई है ब्याज सहित सरकार उसको वापस करे। योगी सरकार राज्य में बिजली बिल का भुगतान न करने पर अभियान चला कर बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का पहला ऐसा मामला होगा जिसमें सरकार खुद लूट रही है और मुकदमे उपभोक्ताओं पर दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर तेज चलने के कारण जितना बिल उपभोक्ताओं से ज्यादा वसूला गया है सबका पैसा वापस किया जाए वरना जिला पंचायती चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी इसको लेकर एक व्यापक और बड़ा आंदोलन पूरे राज्य में चलाएगी और इसके लिए एक हेल्पलाइन भी जारी करेगी। क्योंकि मिल्खा से भी तेज दौड़ रहा है योगी सरकार का बिजली मीटर। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बर्मा, जिला सचिव परचम अब्बास, वरिष्ठ नेता राशिद अशरफ, राकेशवर्मा, निकेश कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version