हरदा कलेक्टर श्रीकान्त बनोठ ने की पूजा अर्चना, नर्मदा तटों पर हुई मां की मनुहार मां नर्मदा की पूजा वनस्पति बीज रोपण किया गया | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​हरदा कलेक्टर श्रीकान्त बनोठ ने की पूजा अर्चना, नर्मदा तटों पर हुई मां की मनुहार मां नर्मदा की पूजा वनस्पति बीज रोपण किया गया | New India Times
नर्मदा के तटो को वनस्पतियों की हरी चुनरी पहनाने के लिये वनस्पति बीज रोपण एवं मां की मनुहार का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने गोंदागांव में मां नर्मदा का पूजा अर्चना कर मां की मनुहार की। ​हरदा कलेक्टर श्रीकान्त बनोठ ने की पूजा अर्चना, नर्मदा तटों पर हुई मां की मनुहार मां नर्मदा की पूजा वनस्पति बीज रोपण किया गया | New India Timesमां नर्मदा किनारे बसे गांवों में मनुहार कार्यक्रम का आयोजन कर पूजा अर्चना की गई। प्रात: काल रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद सभी नर्मदा परिवार तथा अन्य ग्रामीण जन नर्मदा तटो पर एकत्रित हुए। मां नर्मदा की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई। उनसे सबने सामूहिक रूप से क्षमा प्रार्थना की इसके बाद नर्मदा के राइपेरियन जोन मे पाई जाने वाली वनस्पतियो के विभिन्न बीजो तथा पौधरोपण मे सहायक उपकरणो का पूजन किया गया। इसके बाद नर्मदा परिवारो ने राइपेरियन जोन मे आवंटित उपखण्ड मे भूमि पूजन किया। मां की मनुहार कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिये नर्मदा तट के सभी गांव मे जिला स्तर के अधिकारी तैनात किये गये थे। इनके द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधियो स्वयंसेवी संस्थाओ तथा नर्मदा परिवार के साथ नर्मदा मां की मनुहार की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version