रोटरी क्लब बुरहानपुर का 47 वां पद ग्रहण समारोह संपन्न | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब बुरहानपुर का 47 वां पद ग्रहण समारोह संपन्न | New India Times

रोटरी क्लब बुरहानपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष रिजवान अब्बास ने सत्र 2020-21 के लिए शहर के एक निजी समारोह स्थल पर शपथविधि अधिकारी राजीव शर्मा (भुसावल) व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नारंग (इंदौर) एवं सहायक मंडल अध्यक्ष पवन लाड़ के आतिथ्य में तत्कालीन अध्यक्ष मोहम्मद मर्चेंट द्वारा नवागत अध्यक्ष को कॉलर पहनाकर तथा नवीन सचिव श्याम आडवाणी को पिन लगाकर पद ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया।
पद ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष रिजवान अब्बास ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें कोषाध्यक्ष जेपी लखोटिया, CA प्रशांत श्रॉफ, राजेन्द्र सलूजा, दीपक सलूजा, संदीप सकलकर, आस्था रॉय, प्रफुल्ल मुन्शी, जगदीश गुप्ता, गेंदालाल प्रजापति, संतोष महाजन, मंसूर सेवक आदि शामिल हैं तथा 5 नए सदस्यों में सर्व श्री कबीर चौकसे, मोइज आज़ाद, काइद जौहर, विजय राठौर एंव सन्तोष ठाकुर ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आनंद चौकसे, डॉक्टर सुमित बोरले, अली भाई, शाहिद कय्यूमी, तसनीम मोहम्मद मर्चेंट, शेख मोईज फिदवी, विजय मिहानी, दलजीत शर्मा आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version