राष्ट्रीय पत्रकार विकास परिषद का दीपावली मिलन समारोह संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय पत्रकार विकास परिषद का दीपावली मिलन समारोह संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला राष्ट्रीय पत्रकार विकास परिषद संगठन का सप्रेम दिपावली मीलन समारोह स्थानीय विश्राम गृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगरीय पत्रकार समीती के पत्रकारो के साथ ही झाबुआ के संरक्षक यंशवत भंडारी, जिलाध्यक्ष एम एल परमार, मेघनगर के अली असगर बोहरा, रहीम शैरानी, थांदला रोड के सोहन परमार आदि उपस्थित हुए।

राष्ट्रीय पत्रकार विकास परिषद का दीपावली मिलन समारोह संपन्न | New India Times

इस अवसर इंदौर संभाग प्रभारी माणकलाल जैन ने जिला अध्यक्ष एम एल परमार, थांदला तहसील अध्यक्ष पद पर कादर शेख को व मेघनगर के तहसील अध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा को नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। संगठन में मनोज उपाध्याय को संरक्षक, समकित तलेरा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर सभी नए पदाधिकारी एवं संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत नगर के पत्रकार साथियों ने किया। समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता व कोरोना योद्धा के लिए वरिष्ठ पत्रकार अक्षय भट्ट, सुधीर शर्मा, मनोज उपाध्याय को तथा सामाजिक सेवा कार्य हेतु राजु धानक, मनीष वाघेला को संगठन के जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीमाली कुशमाकर द्वारा भेज गऐ प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
आयोजन में स्वतंत्र पत्रकार अभिभाषक राकेश पाठक, पुनमचंद मिस्त्री, कमलेश तलेरा, पवन नाहर, जावेद खान, आत्माराम शर्मा, शाहिद खान, दिव्येश उपाध्याय, निरंजन शर्मा, मनीष अहिरवार, सुमित तलेरा, मुकेश भट्ट, अविनाश गिरी, बंटी भारती, राकेश राठौड़, निलीमा डांबी, रोहित डाबी, निर्मल पंवार, शाहीद जैनब खान, इलीयास भाई, राजा राठौड़ आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान पत्रकार राजू वैद्य ने किया व आभार संभाग प्रभारी माणक लाल जैन ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version