शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संपन्न | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

शिक्षक संकुल की मासिक बैठक संपन्न | New India Times

प्राथमिक विद्यालय रसोई अंग्रेज़ी माध्यम में प्रधानाध्यापकों की शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य से प्रतिमाह इस प्रकार से बैठक आयोजित होनी है। इसमें आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह मॉड्यूल के बारे में बताया गया। ई-पाठशाला और ऑनलाइन शिक्षण एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि निष्ठा का ऑनलाइन प्रशिक्षण सभी को लेना है। ई-पाठशाला के माध्यम से जो भी शिक्षण कार्य सम्पादित कराया जा रहा। उससे अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित किए जाने पर चर्चा हुई। सरकार की मंशानुरूप विद्यालयों को प्रेरक बनाना है। इस दौरान ए आर पी एवं शिक्षक संकुल सदस्यों नें महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान राहुल त्यागी, नीलम तिवारी, अब्दुल नोमान, राजीव वर्मा, अरविन्द श्रीवास्तव, राजीव जैन, डॉ० अनीता गुप्ता, प्रवीण यादव, देवेन्द्र बुधौलिया, अभिषेक कुशवाहा, सुदामा प्रसाद, मुन्ना पिपरैया, चन्दा सिंह, अनीशा खातून, राजेन्द्र वर्मा, विपिन कुमार, भारत भूषण, नीरज वर्मा, दिलीप वर्मा, सेवक राम, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version