उप स्वास्थ्य केंद्र पनारा के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय पनारा में मनाया गया कैंसर जागरूकता दिवस | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उप स्वास्थ्य केंद्र पनारा के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय पनारा में मनाया गया कैंसर जागरूकता दिवस | New India Times

आज उप स्वास्थ्य केंद्र पनारा के द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय पनारा में कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ श्रीमती गीता मैडम के द्वारा ग्रामवासियों को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जीवन उपयोगी जानकारी प्रदान करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पूर्ण संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ग्राम के बीपी एवं शुगर से संबंधित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर समुचित दवाइयां भी प्रदान की गई। कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें ग्राम के 55 रोगी लाभान्वित हुए।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पनारा के सरपंच श्रीमती भागवती धुर्वे के द्वारा सहयोग किया गया। विश्व स्वास्थ्य शिविर में ग्राम पनारा में पदस्थ ए,एन,एम कु,नसीम खान के अलावा श्री यशवंत धुर्वे, श्रीमती प्रमिला नगोतिया, श्रीमती अंजू पहाड़े, श्रीमती लता नागले, एवं श्रीमती निशा धुर्वे के द्वारा सहयोगात्मक उपस्थिति दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version