मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की तस्वीर बदल रहे हैं या फिर अपने चहेतों को पुरस्कृत करने में हैं व्यस्त? | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की तस्वीर बदल रहे हैं या फिर अपने चहेतों को पुरस्कृत करने में हैं व्यस्त? | New India Times

हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं मूल पिछड़ा वर्ग की माली बिरादरी से आते हैं एवं उन्होंने अब राजस्थान के प्रमुख ओहदों व संस्थाओं के प्रमुख पदों पर दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों को बैठाकर एक नया संदेश देते हुये राजस्थान की तस्वीर बदलने की तरफ कदम बढाते साफ नजर आ रहे हैं या फिर अपने मुख्यमंत्री काल में अपनों को पुरस्कृत करने में लगे हैं।
वैसे तो प्रमुख पदों पर किस को पदस्थापित किया जाये या मुख्यमंत्री के अपने विवेक पर निर्भर करने के साथ उनका अधिकार होता है लेकिन दस सीनीयर ब्यूरोक्रेट्स की वरिष्ठता को लांघ कर प्रदेश के इतिहास में पहली दफा किसी अनुसूचित जाति के अधिकारी निरंजन आर्य को राज्य का मुख्य सचिव बनाया जाना अपने आपमें अलग सा नजर आ रहा है। वैसे मुख्य सचिव निरंजन आर्य के मुख्यमंत्री गहलोत का काफी करीबी होने की चर्चा काफी अर्से से सुनने में आती रही है। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने करीबी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निरंजन आर्य की पत्नी को पहले सोजत से कांग्रेस की टिकट विधानसभा चुनाव में दिलवा कर चुनाव लड़वाया और जब वो चुनाव जीत नहीं पाई तो उसको राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य बनाकर पुरस्कृत किया गया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निरंजन आर्य की तरह ही मुख्यमंत्री गहलोत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की वरिष्ठता को लांघ कर अपने चहते व पिछड़ा वर्ग जाट बिरादरी से तालूक रखने वाले एम एल लाठर को राजस्थान पुलिस का मुखिया DGP बनाने में कामयाब रहे हैं।
इसके अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग की यादव बिरादरी के तत्तकालीन राजस्थान पुलिस मुखिया DGP भूपेंद्र यादव के समय पूर्व सेवानिवृत्ती लेने पर प्रदेश की प्रमुख संवेदानिक संस्था “राजस्थान लोकसेवा आयोग” का मुखिया (चेयरमैन) मनोनीत हाल ही में किया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उक्त तरह की नियुक्ति करके सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं या फिर भविष्य का किसी तरह का राजनीतिक गठजोड़ बनाने का सपना संजोये हुये हैं यह सब कुछ तो मुख्यमंत्री स्वयं जानें लेकिन उक्त तरह की नियुक्तियों के बाद राजस्थान में एक अलग तरह की चर्चा को बल जरुर मिल रहा है। लेकिन इसके विपरीत आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक तौर पर काफी कमजोर व कांग्रेस के मजबूत वोटबैंक के तौर पर बड़ी मजबूत माने जाने वाली मुस्लिम बिरादरी से एक तरह से मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा नियुक्तियों के समय आंखें फेर लेनी की चर्चा भी बड़ी जोरों से वातावरण में उछालें मारती नजर आ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version