हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

महाराजपुरा के शताब्दीपुरम में रहने वाले भदोरिया परिवार की नवविवाहिता बेटी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर 4:00 बजे के करीब का होना बताया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी एफएसएल टीम को देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। करवा चौथ से पहले आज एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला ने घटना को अंजाम तब दिया जब परिवार मेहगांव से लौट रहा था और घर में मृतका की मां अकेली थी। जानकारी के मुताबिक मृतका सुरभि तोमर पत्नी रिंकू तोमर पिछले 8 महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। मृतिका रुचि पढ़ी-लिखी होने के साथ फिजिकल की स्टूडेंट भी रही और वर्तमान में शहर के एक नामी स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत थी। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि मृतका की घरेलू कारणों के चलते कुछ अनबन थी। पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर एफएसएल टीम को सूचित कर दिया है।
