साइबर क्राईम धार व थाना कोतवाली धार पुलिस ने 10 वर्षों से फरार इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

साइबर क्राईम धार व थाना कोतवाली धार पुलिस ने 10 वर्षों से फरार इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार | New India Times

धार जिले को अपराध मुक्त रखने के उद्देश्य से लम्बे समय से विभिन्न थानों के अपराधों में फरार चल रहे स्थाई इनामी वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री आदित्य प्रताप सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में समस्त एसडीओपी/सीएसपी व थाना प्रभारियों के साथ-साथ सायबर क्राइम धार प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

इसी तारतम्य में दिनांक 28.10.2020 को सायबर क्राइम धार प्रभारी संतोष पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली के अपराधों में फरार इनामी बदमाश मुकेश पिता देवीसिंह भील निवासी लेडगांव, थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ऋतुराज होटल के पास हाथ में लोहे की धारदार तलवार लहराते हुए आते जाते लोगों को डरा धमका रहा है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी कोतवाली श्री कमलसिंह पवार को भी सूचना से अवगत कराया गया। सायबर क्राइम धार टीम एवं थाना कोतवाली धार टीम द्वारा तत्काल ऋतुराज होटल के पास पहुंचे जहाँ मुखबिर द्वारा बताये गए हुलिये का एक व्यक्ति, हाथ में धारदार फलिया लह-लहराते हुए मिला, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश पिता देवीसिंह भाभर जाति भील उम्र 40 साल निवासी लेडगांव थाना अमझेरा का होना बताया।

आरोपी मुकेश से लोहे के फलिया का लायसेंस मांगते नहीं होना बताया। टीम द्वारा मुकेश के कब्जे से मौके से 01 धारदार लोहे का फलिया विधिवत जप्त कर आरोपी मुकेश को थाना कोतवाली लाया गया तथा आरोपी मुकेश के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 502/20 दिनांक 28.10.2020 धारा 25(1) (बी) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी मुकेश थाना कोतवाली धार के प्रकरण क्रमांक 1143/06 धारा 457, 380 भादवि, प्रकरण क्रमांक 7421/03 धारा 380 भादवि एवं प्रकरण क्रमांक 1160/06 धारा 380 भादवि मैं लगातार पिछले 10 वर्षो से फरार चल रहा था, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किये थे। आरोपी मुकेश को पकड़ने के लिए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए गए, परंतु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने से पुलिस अधीक्षक धार महोदय द्वारा आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी पर कुल 7,000/- रू. का इनाम उद्घोषित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के विरूद्ध जारी स्थाई वारंट का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-

  1. थाना कोतवाली के प्रकरण क्रमांक 7421/03 धारा 380 भादवि में फरार स्थाई वारंटी मुकेश की गिरफ्तारी पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री आर. के. पाटीदार द्वारा दिनांक 19.03.2008 को स्थाई वारंट जारी किया गया था।
  2. थाना कोतवाली के प्रकरण क्रमांक 1143/06 धारा 457, 380 भादवि में फरार स्थाई वारंटी मुकेश की गिरफ्तारी पर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री आर. के. पाटीदार द्वारा दिनांक 02.11.2010 को स्थाई वारंट जारी किया गया था।
  3. थाना कोतवाली के प्रकरण क्रमांक 1160/06 धारा 380 भादवि में फरार स्थाई वारंटी मुकेश की गिरफ्तारी पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अभिषेक नागराज द्वारा दिनांक 03.12.2010 को स्थाई वारंट जारी किया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version