देश के चौथे स्तम्भ को बदनाम करने में लगी है हलिया थाना पुलिस, पत्रकारों व आम जनता के साथ अभद्रता व दादागीरी का आरोप | New India Times

साबिर खान/अमित पांडेय, मिर्जापुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

देश के चौथे स्तम्भ को बदनाम करने में लगी है हलिया थाना पुलिस, पत्रकारों व आम जनता के साथ अभद्रता व दादागीरी का आरोप | New India Times

पत्रकार जहाँ एक ओर देश और जनता की भलाई के लिए अपनी जान पर खेल कर रात-दिन हर संभव सच से रूबरू करने के कोशिश में लगा रहता है वहीं दूसरे ओर मिर्ज़ापुर ज़िले के हलिया थाना पुलिस और स्वयं थाना प्रभारी देश के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता व पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं व्यहार करते नज़र आ रहे हैं। इस थाना क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस थाना के पुलिस कर्मी गलत तरीके से लोगों को परेशान कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस गलत को सही और सही को गलत करने में लगी रहती है और जब कोई पत्रकार इसके खिलाफ आवाज़ उठाने की कोशिश करता है हलिया थाना प्रशासन उस पत्रकार के साथ गलत व्यहार और गलत टिप्पणी कर ख़ामोश करने की कोशिश करता है। लोगों ने बताया कि पुलिस की दादागिरी से क्षेत्र की जनता में सनसनी फैली हुई है वहीं दूसरी ओर हलिया थाना के पुलिस-प्रशासन के अभद्र व्यहार से पत्रकारों के अन्दर गुस्सा देखने को मिल रहा है। अभी तो हलिया थाना क्षेत्र में नये एसओ के दम पर अवैध गतिविधियां फूल रही है। अब सवाल यह उठता है कि यदि पुलिस जनता के साथ इस तरह के व्यहार करेगी तो जनता अपना दर्द किस के पास लेकर जाएंगे। अब देखना यह है कि मिर्जापुर जिला पुलिस अधीक्षक अपने हलिया थाना प्रभारी और उनके मातहतों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं और यहाँ के पुलिस कर्मियों के रवैये में कोई बदलाव आता है या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version