बामनवास पंचायत समिति आरक्षण निर्धारण बैठक आज मंगलवार 27 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

बामनवास पंचायत समिति आरक्षण निर्धारण बैठक आज मंगलवार 27 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में | New India Times

पंचायत समिति बामनवास की ग्राम पंचायत बामनवास पट्टीकलां तथा बामनवास पट्टीखुर्द को सम्मिलित कर चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका का गठन किये जाने से पंचायत समिति बामनवास के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों का पुर्ननिर्धारण किया गया है, जिसके फलस्वरूप पूर्व में किया गया आरक्षण प्रभावित हो गया है।

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 के नियम 15, 16 तथा राजस्थान पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 5 से 9 में वर्णित प्रक्रिया के अनुसार आरक्षण किये जाने हेतु बैठक 27 अक्टूबर को सुबह साढे 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version