रहीम शेरानी/अब्दुल कुद्दुस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रीनृसिंह भक्त मण्डल एवं सिध्दि विनायक गरबा महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में बाल कलाकार कुशाग्र सचिन सोनी को प्रोत्साहित करते हुए रावण दहन के अनूठे कार्यक्रम का आयोजन दीप मालिका चौक पर किया गया।

इस मौके पर श्रीनृसिंह ऋषभदेव मन्दिर भक्त मंडल के संयोजक अशोक अरोरा सह संयोजक सचिन सोनी भक्त मंडल द्वारा भव्य महा आरती सम्पन्न करने के उपरान्त मन्दिर से भगवान राम लक्ष्मण हनुमान की जीवंत झांकी ढोल धमाकों ओर आतिशबाजी करते हुए नगर के प्रमुख चौराहे पर होते हुए दीपमालिका पहुंचने पर दीप मालिकाजी एवम कालिका माताजी की भव्य आरती पण्डित बिट्टू भट्ट जितेंद्र पाठक के सानिध्य में समाज जनो ने भव्य महा आरती आयोजन हुआ ततपश्चात राम रूप में सजे कुशाग्र सोनी लक्ष्मण रूप सजे जसवंत सोनी भयू राम लखन दशानन रावण पुतले का दहन किया इस अवसर पर नरसी भक्त मंडल के संयोजक अशोक अरोड़ा भारतीय गोरक्षा वाहनी के जिला अध्यक्ष राजू धानक वरिष्ठ पत्रकार मनोज उपाध्याय मनीष वाघेला निर्मला, निलाम डाबी, विवेक व्यास, बीटू भट्ट समाजसेवी आनंद चौहान मुकेश पंचाल, सचिन सोनी, डॉक्टर सागर मित्रा पंकज चौहान, भेरू वेध, अंकित जौशी, रमेस चोहान, अजय चौहान, बाबूलाल सोनी, वर्दी चंद पंचाल, जयंतीलाल पंचाल, कुशाग्र सोनी, भव्य पंचा दीपक पंचाल, आरती मंगल पर्व पर विश्व महामारी खत्म हो विश्व में शांति हो की कामना की बड़ी सँख्या में नागरिकों बच्चों एवम मातृशक्ति ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत मे प्रसादी का वितरण भी किया गया।
