गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दतिया जिले के भाण्ड़ेर विधानसभा (अ.जा.) में उपनिर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री प्रभाकर ने रविवार को दतिया में भाण्ड़ेर विधानसभा उपनिर्वाचन की अभी तक की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जानकारी ली।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता, पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, नवागत अपर कलेक्टर श्री सुजान सिंह रावत, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक सिंह चैहान आदि उपस्थित थे।
सामानय प्रेक्षक श्री प्रभाकर ने 3 नवम्बर 2020 को जिले की भाण्ड़ेर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव की अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों एवं माईक्रोआब्जर्बर का प्रशिक्षण, ईव्हीएम मशीनों का रेण्ड़माईजेशन, कमीशनिंग का कार्य, निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन, कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन के संबंध में भी जानकारी ली। श्री प्रभाकर ने निर्वाचन कार्य संपादित कराए जाने हेतु नियुक्त किए गए दलों के संबंध में भी चर्चा करते हुए निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण की भी जानकारी प्राप्त की।
