बंदियों के परिजन 1 नवंबर से जेलों में कर सकेंगे मुलाकात | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बंदियों के परिजन 1 नवंबर से जेलों में कर सकेंगे मुलाकात | New India Times

राज्य शासन ने जेलों में परिरुद्ध बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात को 1 नवंबर से प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है। अब जेलों में परिरूद्ध बंदियों के परिजन जेलों में जाकर उनसे मुलाकात कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने 21 अगस्त 2020 को जेलों में कोरोना वायरस बीमारी से बचाव हेतु बंदियों की परिजनों से मुलाकात को 31 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया था। शासन द्वारा जारी परिपत्र अनुसार बंदियों की परिजनों से मुलाकात के दौरान कोरोना वायरस से बचाव संबंधी राज्य सरकार के निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version