सेवा सहकारी समिति बेलढाना का मामला: करीब चार माह से चना का भुगतान न होने पर किसान ने कलेक्टर व विधायक से लगाई गुहार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सेवा सहकारी समिति बेलढाना का मामला: करीब चार माह से चना का भुगतान न होने पर किसान ने कलेक्टर व विधायक से लगाई गुहार | New India Times

मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी के सिंगपुर मोजा के एक महिला किसान कोसिल्या पति मुकुंदी लाल कुर्मी निवासी सिंगपुर गंजन ने कलेक्टर व देवरी विधायक से गुहार लगाकर चना की राशि का भुगतान कराने की मांग की लिखित शिकायत कर गुहार लगायी है जिसमें बताया गया कि देवरी मण्डी में चना खरीदी केन्द्र की सेवा सहकारी समिति बेलढाना में 12/6/2020 को 170 बोरी जिसका बजन 85 किवंटल है व किसान कोड 119101430326 है जिसकी समर्थन मूल्य राशि चार लाख 87 हजार 500 हो रही थी जो अनाज इतनी राशि का जमा किया गया था जिसका भुगतान करीब सात दिवस में किया जाना था मगर आज दिनांक तक करीब चार माह होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। जिसकी शिकायत किसान द्वारा एसडीएम से लेकर कलेक्टर, विधायक तक लिखित रूप से की जा चुकी है मगर प्रबंधक विनय दीक्षित द्वारा अभी भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रबंधक करीब चार माह से दो तीन दिन की बोल के समय बढ़ाते जा रहे हैं और इतने बार बोलने के बाद भी अब बोलते हैं कि यदि बार बार बोले तो न पैसा का भुगतान होगा न ही में तुमसे बात करूंगा, जहां शिकायत करना हो कर लो मेरा कुछ नहीं होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version