विधानसभा क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व की एफएसटी ने एक वाहन से 10 लाख रुपये की धनराशि की जब्त | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विधानसभा क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व की एफएसटी ने एक वाहन से 10 लाख रुपये की धनराशि की जब्त | New India Times

ग्वालियर जिले में विधानसभा उप चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए धन के अवैध परिवहन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। इस कड़ी में विधानसभा क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व की एफएसटी ने एक वाहन से 10 लाख रुपये की धनराशि जब्त की है।

एफएसटी प्रभारी एवं तहसीलदार मधुलिका सिंह ने बताया कि कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में एफ एस टी ने जाँच के दौरान एक क्रेटा वाहन से वीरेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति से यह धनराशि जब्त की है। जब्त की गई धनराशि की जाँच की जा रही है। जिस एफएसटी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया उस टीम में पवन शर्मा, नवीन शर्मा व पंकज श्रीवास्तव शामिल थे।

By nit

Exit mobile version