अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कलेक्टर ने बिटिया से कराया 'बिटिया पार्क' का शुभारंभ | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कलेक्टर ने बिटिया से कराया 'बिटिया पार्क' का शुभारंभ | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 11 अक्टूबर, 2020 को प्रातः 10:00 बिटिया पार्क का उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने बालिकाओं के द्वारा फीता कटवाकर किया। इस अवसर पर माताओं को समर्पित पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम से पौधारोपण किया। नगर पालिक निगम बुरहानपुर के संयुक्त आयुक्त सलीम खान ने भी अपनी माताश्री श्रीमती हजरत बी की स्मृति में उनके नाम से एक पौधा रोपण किया। इसके पश्‍चात बिटिया रोड का शुभारंभ तथा कार्यक्रम में बेटी सुख की पेटी पुस्तकालय के लिए पुस्तक दान अभियान बुके नहीं, बुक दीजिए का भी शुभारंभ किया गया। जिसमें भावों के अनुबंध का लोकार्पण पुस्तक दान अभियान के तहत वनमाली सृजन केन्द्र द्वारा जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को पुस्तकें भेंट की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी देखभाल के निर्देश दिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version