अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

दलितों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आज राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में संविधान बचाओ कल्याण समिति द्वारा एक दिवसीय अनशन किया गया। जिस में प्रमुख रूप से मध्य विधानसभा विधायक आरिफ मसूद, समिति के प्रदेश अध्यक्ष मेवालाल कनर्जी, समिति सचिव नईम अहमद सैफी युवा विंग अध्यक्ष गोलू नरेन्द्र यादव तथा मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि हम संविधान की रक्षा करने तथा बहुजन समाज के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

देश में महिलाओं के साथ लगातार सामूहिक बलात्कार कर उनकी हत्या कि जा रही है । हाल ही में हाथरस की दलित की बेटी मनीषा बाल्मिकी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना घटित कर उसको बैरहमी से पीटा गया जिस से उसकी मृत्यु हो गयी । इस घटना में उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार और जिला पुलिस की भूमिका लगातार बलात्कारी और हत्यारों को बचाने में लगी हुई है रात के अंधेरे में मनीषा का पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया जो कि बहुत ही निदनीय है ।
इसी के साथ मेवालाल कनर्जी ने कहा कि बहुजन समाज की माताओं बहनों के ऊपर किसी ने भी आंख उठाकर देखा तो उसको छोड़ा नहीं जायेगा।
