अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच ने चेन्नई सुपर किंग एवं रायल चैलेन्जर बैंगलोर के मैच पर आईपीएल का सट्टा लेते हुए बैरागढ़ से 02 युवकों को गिरफतार किया है।
आरोपियों के पास से मैच के लाखों रूपये के हिसाब किताब की डायरी भी मिली है। आरोपियों ने बैरागढ़ स्थित एक मकान में आईपीएल खिलाने के लिऐ अड्डा बनाए हुऐ थे।
थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि बैरागढ स्थित डॉक्टर भम्बानी के मकान के पास एक मकान में कुछ व्यक्ति टीव्ही में मैच देखकर सट्टा खेल रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया ।
थाना क्राइम ब्राचं भोपाल की टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार डॉक्टर भम्बानी के मकान के पास बैरागढ स्थित मकान में पहुंचे जहां देखा कि तीन व्यक्ति एलईडी टीव्ही में मैच देखते हुए मोबाईल पर बात करते तथा पर्चे पर कुछ लिखते हुये दिखाई दिये। पुलिस को आता देख कुछ व्यक्ति मौके एवं अंधेरे का लाभ उठाकर पीछे के दरवाजे भागकर फरार हो गये। जबकि दो व्यक्तियों को हमराह स्टाफ के घेराबंद्धी कर पकड लिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. विक्की रिजवानी पिता हरीश कुमार रिजवानी उम्र 25 साल निवासी बी न्यू रोड 312 बैरागढ, 2. गौरव आसवानी पिता लक्ष्मणदास आसवानी उम्र 25 साल निवासी डाक्टर भम्बावनी के पास बैरागढ भोपाल का होना बताया।
आरोपियों का कृत्य अपराध क्रमांक 162/20 धारा 03/04 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का दर्ज कर ओरापियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया। आरोपियों के कब्जे से 01 एलईडी टीवी, 01 रिमोट, 02मोबाईल व लाखों रूपयो के हिसाब किताब के डायरी, लीड पेन, व नगदी, 3800 रूपये प्रकरण में विधिवत् जप्त कर आरोपियों को गिरफतार किया गया। दोनो आरोपीगणों द्वारा पूछताछ पर फरार हुये आरोपियों का नाम भरत उर्फ भारू आसवानी, बल्ली, गफ्फार खॉं, विजय साहूॅ, कल्लू , अजीत एवं राकू होना बताया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
क्रं0नाम पता गिर0 आरोपीगण/जप्तशुदा सामग्री
1. विक्की रिजवानी पिता हरीश कुमार रिजवानी उम्र 25 साल निवासी बी न्यू रोड 312 बैरागढे 01 एलईडी टीवी, 01 रिमोट, 02 मोबाईल, लाखों के हिसाब किताब की डायरी।
2. गौरव आसवानी पिता लक्ष्मणदास आसवानी उम्र 25 साल निवासी डाक्टर भम्बावनी के पास बैरागढ भोपाल।लीड पेन, व नगदी, 3800 रूपये जप्त किया।
