अन्तर्राज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया अवैध हथियारों का जखीरा बरामद | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

अन्तर्राज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया अवैध हथियारों का जखीरा बरामद | New India Times

धार पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जिले मेें आदर्श आचार संहिता लागू होने व विधानसभा उपचुनाव बदनावर को दृष्टिगत रखते हुए जिले मेें अवैध हथियार तस्करी, अवैध शराब व फरार वारंटियों की धरपकड़ के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिरला रणजीत सिंह बघेल द्वारा हथियार तस्कर जालिमसिंह जाति सिकलीगर उम्र 42 साल निवासी ग्राम सिंघाना को आठ नग देशी पिस्टल व दो नग 12 बोर के देशी कट्टे तथा 15 नग जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपये एवं बिना नंबर की मोटर सायकल सहित पकड़ा।
आज थाना प्रभारी को मुखबिर की सूचना के आधार पर बोधवाड़ा चौराहे पर मय फोर्स घेराबंदी कर पकड़ा। प्रकरण में पूछताछ की जा रही है विवेचना जारी है।
आरोपी जालिमसिंह की गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश, आरक्षक माधवसिंह, आरक्षक राजेश, आरक्षक दिलीप, आरक्षक मुकेश का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version