भाजपा के बेलगाम नेता ने सफाई कर्मचारियों को दी भद्दी-भद्दी गालियां | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

भाजपा के बेलगाम नेता ने सफाई कर्मचारियों को दी भद्दी-भद्दी गालियां | New India Times

सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है, बीजेपी नेताओं के बड़बोले पन की कहानी कोई नई बात नहीं है। आए दिन सुर्खियों में रहने के लिए बीजेपी नेता विवादित बयान बाज़ी करते हैं या अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हैं। अंबेडकर नगर जिला भी इससे अछूता नहीं है। सत्ता के नशे में चूर इन नेताओं को सिस्टम कानून का कोई डर खौफ नहीं है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले का है जहां अकबरपुर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को बीजेपी के बेलगाम नेता ने अफसरों से लेकर सफाई कर्मियों को जमकर गाली दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भाजपा के नेता बेलगाम हो गए। जिले में आए दिन पदाधिकारी और कार्यकर्ता का नाम किसी न किसी विवाद से जुड़ा ही मिलता है। पूरा मामला भाजपा कार्यालय प्रभारी अतुल वर्मा द्वारा सफाई कर्मी को कार्य के दौरान भद्दी भद्दी गालियां देने की है। जब इसकी शिकायत भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा से करने गए तो उन्होंने भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी को बेतहाशा धमकाते हुए धक्के मार कर बाहर निकाल दिया जिसके बाद आक्रोशित सफाई कर्मियों ने नगर पालिका अकबरपुर कार्यालय के सामने जमकर बवाल काटा, अनिश्चितकालीन सफाई कार्य का बहिष्कार किया। उनका आरोप है कि भाजपा कार्यालय प्रभारी अतुल वर्मा द्वारा सफाई कर्मी को कार्य के दौरान भद्दी भद्दी गालियांदी गई हैं। वहीं जब इसकी शिकायत भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा से करने गए तो उन्होंने भी गालियां देकर सफाई कर्मियों को भगाया है। फिर आनन-फानन में अकबरपुर नगर पालिका में आकर घंटों जिलाध्यक्ष और नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा मीटिंग की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version