वांटेड को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, सब इंस्पेक्टर घायल  | New India Times

रहीम शेरानी, छतरपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

वांटेड को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, सब इंस्पेक्टर घायल  | New India Times

छतरपुर जिले कि महाराजपुर थाना पुलिस पर अपराधियों ने सोमवार की सुबह हमला कर दिया। पुलिस टीम फरार एक स्थाई वारंटी को पकड़ने गई थी।
इस हमले में पुलिस उपनिरीक्षक को गंभीर चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है।

छतरपुर के पुलिस कप्तान सचिन शर्मा ने मीडिया को बताया कि महाराजपुर थाना के ग्राम गुंदारा में विद्युत अधिनियम के मामले में फरार जगदीश सिंह को पकड़ने पुलिस गई थी। थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार यादव के साथ आरक्षक हजरत अली, अनीस खान, महेंद्र गुप्ता थे। जैसे ही पुलिस टीम इस स्थाई वारंटी जगदीश सिंह के घर पहुंची तभी फरारी और उसके परिवार के लोगों ने धारदार हथियारों से पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में उपनिरीक्षक यादव के सिर में गंभीर चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कप्तान सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालो की तलाश की जा रही है।

By nit

Exit mobile version