थाना प्रभारी सिंगाही पर महिला ने लगाये गम्भीर आरोप, महिला ने सीओ को प्रार्थना देकर लगाई न्याय की गुहार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

थाना प्रभारी सिंगाही पर महिला ने लगाये गम्भीर आरोप, महिला ने सीओ को प्रार्थना देकर लगाई न्याय की गुहार | New India Times

थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना प्रभारी सिंगाही पर गम्भीर आरोप लगाते हुये सीओ निघासन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बा सिंगाही की रहने वाली महिला ने बताया की एसओ साहब उसके पति को फोन कर के शराब माफियाओं की मुखबरी करने का दबाव बना रहे थे व मुख़बरी के बदले शराब माफियाओं को पकड़ कर छोड़ने की एवज में मिलने वाली रकम में से खर्चा देने की भी बात कह रहे थे, आरोप है कि जब महिला के पति के द्वारा मुख़बरी नहीं दी गयी तो गुस्साए थाना प्रभारी ने मय फोर्स महिला के घर जाकर उसके पति को पकड़ लिया, महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ भी छेड़खानी कर बदसलूकी करते हुये उसके पति को इनकाउंटर में मार देने की धमकी देते हुए थाने ले जाकर जेल भेज दिया, वहीं मामले से जुड़ा एक ऑडिओ भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो आडियो एसओ सिंगाही का बताया जा रहा है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी निघासन प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया की एसओ पर छेड़छाड़ के आरोप की शिकायत मिली है, जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

By nit

Exit mobile version