विधायक पटेल ने ग्राम चौपाल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की समस्याओं का किया निराकरण, सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध करवाने की घोषणा की | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

विधायक पटेल ने ग्राम चौपाल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की समस्याओं का किया निराकरण, सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध करवाने की घोषणा की | New India Times

जिले के सुदुर पर्वतीय मथवाड़ क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में रहने वालों ग्रामीणों को अब एक नई सहुलियत शीघ्र ही मिलना शुरू होगी। अब यहां हर बुधवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगना शुरू होगा। इस संबंध में शनिवार को क्षेत्र के सरपंचों, पंच और ग्रामीणों ने विधायक मुकेश पटेल की मौजूदगी में एक बैठक ली। दरअसल अभी तक इन ग्रामों के ग्रामीण अभी तक बखतगढ और छकतला के साप्ताहिक हाट बाजार में खरीदारी करने के लिए जाते थे लेकिन कोरोना काल में ग्रामीणों को खरीदारी के लिए कई परेशानियों का सामना पड़ा और वर्तमान में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों ने विधायक पटेल की मौजूदगी में निर्णय लिया कि ग्राम मथवाड में ही हर बुधवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगाया जाएगा जिससे ग्रामीणों को खरीदारी के लिए लंबी दूरी तय कर बखतगढ या छकतला नहीं जाना पड़े और मथवाड में ही उन्हें सुविधा मिल जाए।

डूब क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा

इस संबंध में मथवाड के सरपंच पति कमलसिंह ने बताया कि नर्मदा डूब क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को भी साप्ताहिक हाट बाजार का लाभ मिलेगा। इनके सहित पहाडी क्षेत्र से करीब 35 गांवों के लोग इस सुविधा से लाभांवित होंगे।

उन्होंने बताया कि साप्ताहिक हाट बाजार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत द्वारा करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में आवागमन के साधन नहीं मिलने के कारण भी ग्रामीणों को छकतला और बखतगढ जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मथवाड में साप्ताहिक हाट बाजार शुरु होने की घोषणा से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

सडक, बिजली और पानी की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक पटेल को सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर विधायक पटेल ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इसमें से कुछ सडकों की स्वीकृति भी हो चुकी है। उन्होंने विभिन्न ग्रामों में आवश्यकतानुसार विद्युत डीपी और हैंडपंप लगवाने की घोषणा भी की।

इस दौरान सरपंच तारवी कमलसिंह, सुरसिंह वाकनेर, सागर करजवानी, तेरसिंह आकडिया, गुलालसिंह गेंद्रा, सुरतान फडतला, दलसिंह खेरवाडा, नानजी अट्‌ठा, सकरिया बखतगढ़, जुवानसिंह उमरखड, सहित हरदास भाई, दिलीपसिंह पटेल, नरसिंह पटेल, नानकिया, राहुल खेरवाडा, उस्मान भाई, जितेंद्र देवडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version