जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
डाॅ.के.डी. त्रिपाठी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा ने जनपद पंचायत हरदा में कार्यरत कर्मचारी श्रीमती पुष्पा सोनी, सहायक ग्रेड-2 को इंदिरा आवास योजना एवं अंत्योदय आवास योजना में हितग्राहियों को अनाधिकृत रूप से दो योजनाओं का लाभ दिये जाने पर निलंबित कर, जनपद पंचायत खिरकिया मुख्यालय नियत किया गया है।
उक्त आवास योजनाओं में हितग्राहियों को अनाधिकृत रूप से दो योजनाओं का लाभ दिये जाने के कारण जांच उपरांत दोषी पाये गये 4 पंचायत सचिव, लोकेश जाट तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत रातातलाई, श्री महताब सिंह गौर तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत गहाल, कैलाश योगी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बालगांव एवं रामनिवास जाट तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत गोगिया को भी निलंबित कर, संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय नियत किया गया है।
