समाजसेवी व भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

समाजसेवी व भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग | New India Times

समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक, भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है, सत्येन्द्र शर्मा की कोरोना मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

समाजसेवी व भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग | New India Times

सत्येन्द्र शर्मा ने जनता जनार्दन से मास्क अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है, दिन में कई बार साबुन से हाथ जरूर धोए प्रतिदिन दो टाइम भाप जरूर ले क्योंकि यदि संक्रमण मुह या नाक में प्रवेश कर गया तो भाप लेने से खत्म हो जाएगा। इस समय कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं आई है इसलिए मास्क ही वैक्सीन है।

सत्येन्द्र शर्मा ने कहा यह बहुत घातक बीमारी है और यह शरीर को बहुत ज्यादा कमजोर कर देती है। कोरोना संक्रमण लंग्स तक पहुंचने पर घातक हो जाता है जिससे हजारों लोगों की मौत हो रही है। सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि कोरोना को हल्के में न लें, घर में बुजुर्ग माता-पिता और बच्चों की तरफ ध्यान दें और कोरोना संक्रमण से जरूरी बचाव कर अपने आप को सुरक्षित करें तभी परिवार सुरक्षित रह पाएगा।

समाजसेवी व भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग | New India Times

सत्येन्द्र शर्मा 19 सितंबर को कोरोना से ग्रसित हो गए थे। लगातार भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों में उपस्थिति रहने की वजह से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाने की वजह से कोरोना संक्रमण हुआ था।

ज्ञात रहे श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश के बाद सत्येन्द्र शर्मा और उनकी टीम ने लॉक डाउन के समय विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए 100 दिन लगातार 93000 भोजन के पैकेट सबसे ज्यादा लंबे समय तक जरूरतमंद लोगों बांटे थे।

इस सेवाकार्य की प्रशंसा श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित वरिष्ठ नेताओं ने की थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version