विधायक सुनील उईके ने डब्लू.सी.एल के जी.एम. से चर्चा कर दातलावादी में शुरू कराई पानी की सप्लाई, लगभग एक माह से बंद पड़ी थी पानी की सप्लाई, ग्रामीण हो रहे थे परेशान | New India Times

मो.मुजम्मिल/ मो.जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधायक सुनील उईके ने डब्लू.सी.एल के जी.एम. से चर्चा कर दातलावादी में शुरू कराई पानी की सप्लाई, लगभग एक माह से बंद पड़ी थी पानी की सप्लाई, ग्रामीण हो रहे थे परेशान | New India Times

जुन्नारदेव नगर से लगी ग्राम पंचायत दातलावादी में लगभग एक माह से पानी की सप्लाई बंद पड़ी थी जिससे कि ग्रामीणों को निस्तार के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। कई बार पंचायत जा कर पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए कहा गया पर पानी सप्लाई शुरू नहीं हो पाई जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सरपंच विकास सरेआम के नेतृत्व में डब्लू सी एल पंप हाऊस पंहुच कर विरोध किया कि हमें डब्लू सी एल के माध्यम से ही पानी की सप्लाई की जाती रही है पर अचानक बंद कर दी गई जिससे पानी की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है।

ग्रामपंचायत दातलावादी के पंच निसार गुल खान ने जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके को इस समस्या से अवगत कराया जिसे विधायक द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल डब्लू सी एल के जी एम साबिर खान से चर्चा कर तत्काल पानी की सप्लाई शुरू करने को कहा और साथ ही यह भी कहा कि आगामी दिनों में एक बैठक कर पानी की सप्लाई का स्थाई समाधान निकाला जायेगा जिससे कि ग्रामपंचायत दातलावादी के ग्रामीणों को पानी की समस्या से न झूझना पड़े।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version