कोरोना काल में प्रशंसनीय कार्य करने पर कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने डॉ आर के पांडेय को किया सम्मानित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोरोना काल में प्रशंसनीय कार्य करने पर कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने डॉ आर के पांडेय को किया सम्मानित | New India Times

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ (एकीकृत) धौलपुर के द्वारा धौलपुर में प्रशंसनीय कार्य करने पर अधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में डॉ आर के पाण्डेय को भी सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि चिरायु हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ आर के पाण्डेय के द्वारा राज्य सरकार के आदेशों की निरंतर पालना करते हुए कोरोना महामारी को रोकने हेतु सुदृढ़ व लक्ष्य बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए दिन रात कोरोना मरीजों का सफल इलाज भी किया। कोरोना के संकट काल में अपनी सेवाओं को इस कार्य के प्रति लगन मेहनत ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य को सम्पादित किया जिसके लिए अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ (एकीकृत) ने इनको आज सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि अभी कोरोना खतरा टला नहीं है, रोजना 90 हजार के आस पास कोरोना संक्रमित मरीज आ रहे हैं औऱ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में सभी को अपने आपको सुरक्षित रखना है और दो गज की दूरी के साथ साथ मास्क लगाकर रखना है और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर जाएं, सभी को मिलजुलकर इस महामारी से लड़कर निजात दिलाना है। उन्होंने एकीकृत महासंघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि एकीकृत के पदाधिकारियों ने इस विकट परिस्थितियों में भूखे लोगों व पशु-जानवरों की सेवा की है, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। महासंघ के जिला महामंत्री योगेश पांडेय व मनोज पोसवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेश पाण्डेय, जिला संयोजक अजय पूनिया, रामनिवास पटवारी, शिक्षक संघ एकीकृत की जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा, महामन्त्री मनोज पोसवाल आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version